हनुमान जयंन्ती पर निकली शोभा यात्रा
संतकबीरनगर, अप्रैल 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बखिरा कस्बा स्थित मंगलबाजार ठाकुरद्वारा मंदिर से गुरुवार की रात हनुमान जयन्ती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। हनुमान जी की जयंती भक्तों ने बड़े ही धूमधाम से मनाई। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान बजरंग बली के जयकारों से कस्बे का पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। कार्यक्रम में हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना व आरती हुई। जिसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। शोभा यात्रा मंगलबाजार से शनिचरा बाजार होकर सहजनवां तिराहा पहुंची। जिसके बाद इण्टर कालेज चौराहा से आगे पुलिस चौकी से होकर अमरडोभा चौराहे से मंगलबाजार में आकर समाप्त हुई।यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे, जो बजरंग बली के भजनों पर झूमते नजर आए। एक दूसरे पर अबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.