बदायूं, अप्रैल 4 -- शहर में निकाली गई हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान चंदोखर गोटिया के रहने वाले युवक अंकुश के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। युवक के पिता ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला सदर कोतवाली के टिकटगंज के पास का है। चंदोखर गौटिया में रहने वाले अनिल कन्नौजिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया, उसका बेट अंकुश बालाजी की शोभायात्रा देखने गया था। घर के पास ही टिकटगंज में शोभायात्रा देखने को खड़ा था। इसी दौरान टिकटगंज निवासी युवक अपने तीन चार साथियों केसाथ आया और मारपीट करने लगा। इसी दौरार अंकुश के सिर पर साइिकल की चेन मार दी। जिसे वह घायल हो गया। कहां, पुलिस से शिकायत की तो घेरकर मारेगा। इसके बा...