हनुमान जयंती पर होगा मानस पाठ और देवी जागरण
मऊ, मार्च 31 -- मुहम्मदाबाद गोहना। नगर पंचायत कार्यालय के निकट हनुमान मंदिर पर मंगलवार को मंदिर समिति के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। अलख नारायण सिंह एवं त्रिभुवन नारायण सिंह ने बताया कि दो अप्रैल को हनुमान जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक अप्रैल को रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया है। सुल्तानपुर जनपद से आए कलाकारों द्वारा एक भव्य देवी जागरण भी प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में प्रभु नारायण सेठ, अलख नारायण सिंह, त्रिभुवन नारायण सिंह, श्याम जी वर्मा, बृजेश वर्मा, रवि गुप्ता, आशीष अग्रवाल पंडित दीपक पाठक पन्ना सोनकर अरुण कुमार आनंद सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.