बागपत, अप्रैल 2 -- खेकड़ा। गुरूवार को हनुमान जयंती पर कस्बा बजरंग बली की भक्ति में डूबा नजर आया। मुबारिकपुर मार्ग के हनुमान मंदिर, श्रीराम मंदिर, यादव चौक के बालाजी मंदिर के अलावा अनेक स्थानों पर भंडारों का आयोजन हुआ। इनमें आमजन ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। मुबारिकपुर मार्ग के कार्यक्रम के सेवादारों में सज्जन धामा, सुधीर एडवोकेट, रोहित चौधरी, राजीव गुप्ता, सुधीर गुप्ता, दीपक धामा, आशीष धामा आदि रहे। रेलवे रोड पर चौधरी चरण सिंह परिसर के भंडारे में विशाल धामा, आरेन्द्र चौधरी, अजय धामा, नरेश शर्मा, पुनीत शर्मा, अनुज शर्मा आदि सेवादार रहे। वही बालाजी मंदिर के भंडारे में राजेश यादव, राजेन्द्र यादव, रोहित यादव, धर्मवीर यादव, उदयवीर यादव, बबली यादव आदि रहे। दिन भर कस्बे के मंदिरों में सुन्दर कांड का पाठ होता रहा। बजरंग बली को भोग चढता रहा। ...