काशीपुर, अप्रैल 2 -- काशीपुर। मां चामुंडा देवी मंदिर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासंघ के तत्वावधान में हनुमान जयंती पर गुरुवार को आयोजित सुंदरकांड, हनुमान चालीसा के साथ सुंदर भजनों की प्रस्तुति से सैकड़ों की संख्या में मौजूद भक्त आनंदित हुए। वहीं नगर निगम मेयर दीपक बाली और नगर और दूरदराज से आए भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन कर मनोवांछित फल प्राप्ति की मनोकामना की। आरती के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। यहां महासंघ कुमाऊंमंडल वरिष्ठ समाजसेवी शक्ति प्रसाद अग्रवाल, महासंघ नगर अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल, पूर्व महापौर मेयर ऊषा चौधरी, सचिव गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष सुमित शंकर अग्रवाल, ब्रह्म प्रकाश गोयल, प्रिंस अग्रवाल, उदित अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विमल गुड़िया, आकाश गर्ग, विकास शर्मा, कौशलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। उध...