जौनपुर, अप्रैल 2 -- जौनपुर, संवाददाता। हनुमान जयंती पर गुरुवार को बजरंगबली के मंदिरों में उत्सव का आयोजन है। सुबह हनुमान के विग्रह का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने लड्डू, चना आदि प्रसाद चढ़ा कर दर्शन पूजन किए।शहर में रास मंडल स्थित बड़े हनुमान मंदिर में सुबह बजरंग बली का भव्य श्रृंगार किया गया। पूजन और आरती में भक्तों की भीड़ रही। यहां शाम को सुंदर कांड का पाठ और भंडारा का आयोजन है। बीआरपी कालेज स्थित हनुमान मंदिर में भी बजरंगी का श्रृंगार कर आरती पूजन किया गया। यहां शाम तक दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहेगा। शाम को भंडारा होगा। इसी क्रम में हनुमान जी की प्रसिद्ध पीठ अज़ोशी महावीर धाम और बिजेथुआ महावीरन धाम में भी भक्तों की भीड़ शुरू हो गई है। अन्य हनुमान मंदिरों में भी भक्त दर्श...