मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूतापट्टी स्थित श्री सालासर हनुमान मंदिर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। श्री बाला जी महिला मंडल की सदस्यों के साथ 108 महिलाओं ने पंडित* हरिकांत पांडेय के नेतृत्व में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। श्री हनुमान जी महाराज का बेंगलुरु से मंगाए गए फैंसी फूलों से विशेष शृंगार किया गया। मीडिया प्रभारी नवीन चाचान ने बताया कि सुबह से ही भक्त हनुमान जी के दर्शन को पहुंचने लगे थे। शाम में मुख्य आचार्य ने मुख्य यजमान निखिल केडिया एवं अदिति केडिया को पूजन कराया। उसके बाद भजन कीर्तन शुरू हुआ। महेश जोशी, अंशु केडिया आदि ने गणेश वंदना, गुरु वंदना, पितर महाराज के साथ हनुमान जी के भजनों से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद भिवानी से आये भजन गायक अनुराग मित्तल ने अपने भजनों से सभी भक्तों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.