पूर्णिया, अप्रैल 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोशी कॉलोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर रामचरित मानस प्रचार समिति के अध्यक्ष अजीत लाल द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ सुन्दर कांड के पाठ का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हनुमान के स्मरण से बल, यश,धैर्य और निर्भयता प्राप्त होती है। रामायण पाठ करने वालों में अजीत लाल के अलावे दिनेश पूर्वे, नित्यानंद यादव, राजेन्द्र पंडित, अशोक कुमार सिंह, नारायण भट्ट, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष अजीत लाल हनुमान जन्मोत्सव पर प्रकाश डाले। इसके पश्चात नित्यानंद यादव ने शंखनाद कर आरती करके प्रसाद वितरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.