जौनपुर, अप्रैल 1 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर नगर और आसपास के इलाकों में स्थित मंदिरों में दो अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा‌। जिसकी तैयारी जोरों से की जा रही है, जिसमें नगर के गोला मंडी में स्थित हनुमान मंदिर, दौलतिया हनुमान मंदिर, बेलवार रोड पर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, झलियावा का तालाब पर स्थित हनुमान मंदिर आदि है। गोला मंडी में हनुमान मंदिर के पुजारी धीरेंद्र वर्मा ने बताया है कि हनुमान जंयती की तैयारी जोरों पर चल रही है। जिसमें संकटमोचन हनुमान का ऋंगार, मंदिर की सजावट और साफ सफाई की जा रही है। क्षेत्र के पंडित सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया है कि इसी दिन मां अंजना के गर्भ से संकट मोचन हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिये यह तिथि हनुमान जयंती के नाम से प्रसिद्ध हो गई है। हनुमान जी कलयुग के सबस...