कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- सरायअकिल कस्बे में गुरुवार देर रात हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। रात करीब 10 बजे हनुमानगढ़ी रामलीला मैदान से बड़े हनुमान मंदिर फकीरबाद तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने जय श्रीराम का जयकारा लगाया जिससे पूरा कस्बा गूंजता रहा। शोभायात्रा में स्थानीय बाल कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। इसमें भगवान श्रीराम और हनुमान जी की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यह शोभायात्रा युवा भक्तों के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु, समाजसेवी और व्यापारी बंधु शामिल हुए। पूरे मार्ग में जय श्रीराम और बजरंगबली की जय के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरायअकिल थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह चौहान पुलिस बल के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.