आदित्यपुर, अप्रैल 3 -- आदित्यपुर। बंतानगर स्थित शनिदेव साईंनाथ मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर राधा-कृष्ण की भव्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। पूरा मंदिर परिसर भक्ति भाव से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के उप महापौर अंकुर सिंह ने प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने मंदिर समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देता है। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्टी आरएस दुबे, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश नारायण चौबे, पंडित माणिकचंद्र शर्मा, सिटीजन फोरम के अध्यक्ष एके श्रीवास्तव, पार्षद सुधीर चौधरी, शंकर सरदार, राकेश कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.