आगरा, अप्रैल 20 -- ढोलना थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में शनिवार की देर रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव में ऐहतियात के तौर पर पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि महेशपुर गांव में दो जाति के लोगों में झगड़ा हो रहा है। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार घायल ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गत शुक्रवार की रात ढाई बजे शिवम पुत्र शुगर सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली से विपिन पुत्र चंद्रभान का भूसा लेकर आ रह...