मेरठ, मार्च 30 -- हनुमान जयंती को लेकर मेरठ रेंज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2215 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें पुलिस अधिकारियों से लेकर पीएसी और होमगार्ड तक शामिल हैं। डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि रेंज के मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जिलों में 65 शोभायात्राएं और 137 धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही 288 हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। शोभायात्रा मार्गों पर पड़ने वाले 57 स्थानों को संवेदनशील घोषित किया है, जहां ड्रोन कैमरों से निगरानी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी कार्यक्रमों के लिए पूर्व योजना बनाकर शांति समिति व स्थानीय लोगों के सहयोग से शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया जाए।त्योहार से पहले 241 गोष्ठियां कर पुलिस ने विभिन्न विभागों और आयोजक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.