रामपुर, अप्रैल 3 -- हनुमान जयंती के पावन अवसर पर महिला थाना परिसर स्थित मंदिर में गुरूवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने इस धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जनपद में शांति, सुरक्षा एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। सुंदरकांड पाठ के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण ने पूरे श्रद्धा भाव से भाग लिया और भगवान हनुमान से जिले की खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन पुलिस परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आपसी समन्वय को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ता है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.