जमशेदपुर, अप्रैल 2 -- जमशेदपुर। रामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा।.साकची स्थित शीतला मंदिर के पुजारी पं. राजू वाजपेयी बताते हैं कि चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है, जो इस बार 2 अप्रैल को पड़ रहा है। मान्यता है कि इसी दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। हनुमान जी के उपासकों की बड़ी तादाद जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में है। जमशेदपुर में भालूबासा के जंबू अखाड़ा व किशोर संघ के अलावा कदमा के टेलीफोन एक्सचेंज स्थित श्रीराम पादुका आश्रम, सोनारी और बिष्टुपुर के धतकीडीह में हनुमान जी की विशाल मूर्ति है। यहां विशेष पूजन-आरती होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.