मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- मुरादाबाद। शहरभर में गुरुवार को श्री बालाजी के हवन, कीर्तन और भंडारों की धूम रही। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। लाल बाग स्थित टीले वाले हनुमान के मंदिर में सुबह हवन किया गया। यजमान मंदिर के प्रमुख पुजारी राजीव शर्मा रहे। इसके बाद बालाजी को भोग लगाकर भंडारा आरंभ किया गया। हनुमान मूर्ति माता मंदिर सेवा समिति के बालाजी जन्मोत्सव के अंतिम दिन महायज्ञ किया गया। इसके बाद भंडारा हुआ। संस्थापक शिव चरन लाल प्रजापति सहित राजवीर सिंह, राजा राम, भूपेंद्र कुमार, राम नाथ वीरेंद्र सिंह,नन्हें श्रीवास्तव आदि का सहयोग रहा।कानूनगोयान स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। सानिध्य महंत सुधीर गुप्ता एवं उपमहंत आशीष गुप्ता का रहा। इसके बाद भंडारा किया गया।अरुण गुप्ता, राजेश सक्सेना, मयंक गुप्...