मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- नगर के मोहल्ला बंजारन स्थित शिव शक्ति मंदिर पर श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हनुमान जी की आराधना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा श्री हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक तथा हनुमान जी की आरती का पाठ किया गया। इसके साथ ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। महिलाओं ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया, जिससे पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, उर्मिला अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार पाल, विमल कुमार, प्रियांशु कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.