हनुमान जयंती पर बालाजी मंदिर में भक्ति की धूम, कीर्तन व भंडारे का भव्य आयोजन
हापुड़, अप्रैल 2 -- पिलखुवा, संवाददाता। सीएम चौहान ने बताया कि हनुमान जयंती के उपलक्ष में बालाजी मंदिर समिति सर्वोदय नगर द्वारा सर्वोदय नगर स्थित बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ, जिसमें मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भक्ति भाव से कीर्तन प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समिति के सदस्यों द्वारा हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया और विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।बालाजी मंदिर समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय रूप से योगदान दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.