मथुरा, अप्रैल 2 -- श्री हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में हवन-यज्ञ, सुंदरकांड पाठ और भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गोमती सरोवर स्थित बालाजी मंदिर में गुरुवार प्रातः 8 बजे सुंदरकांड के श्लोकों के साथ हवन पूजन हुआ। इसमें दूर-दराज से आए भक्तों ने आहुति दी। इसके बाद करीब 11 बजे बधाई गायन हुआ। इसका शुभारंभ गुरु कृष्णमुरारी भारद्वाज ने किया। कलाकारों ने अंजनि मैयया के भवन में घुटमन खेले हनुमंता सहित मंगल बधाइयों का गायन कर माहौल भक्तिमय बना दिया। महंत कपीश भारद्वाज ने श्रद्धालुओं को खिलौने, मिठाई व पंचमेवा भेंट किए। महिलाओं ने नृत्य किया और मंदिर प्रांगण में फूलों की वर्षा हुई। श्री बालाजी महाराज के छप्पन भोग व फूल बंगले के दर्शन कराए गए। मंदिर को देशी-विदेशी फूलों से सजाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.