देहरादून, अप्रैल 2 -- फोटो देहरादून। कावली रोड स्थित बाला सुंदरी मंदिर परिसर में गुरुवार को हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सामाजिक संस्था जन जागरण अभियान समिति की ओर से मंदिर में आए श्रद्धालुओं को 101 हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। संस्था ने सभी के मंगल, निरोग और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में संरक्षक डॉ. राजेश डोभाल व धनंजय कुकरेती, संस्थापक अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा और सचिव विवेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.