विकासनगर, अप्रैल 2 -- हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को बजरंग दल ने सेलाकुई से देहरादून तक भव्य दोपहिया रैली का आयोजन किया। रैली में पछवादून से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शेखर बंसल के नेतृत्व में आयोजित रैली में पछुवादून से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। विभिन्न स्थानों से कार्यकर्ता सेलाकुई के जोशी मैदान और मिलन चौक पर एकत्रित हुए, जहां से जोशीले नारों सियावर रामचंद्र की जय, जयकारे वीर बजरंगी, हर हर महादेव और जय गो माता के साथ रैली आगे बढ़ी। सेलाकुई मुख्य बाजार में रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ गया। इसके बाद रैली देहरादून के कांवली रोड के लिए प्रस्थान कर गई। इस दौरान जिला गौरक्षा प्रमुख सुमित तोमर, नगर अध्यक्ष विपिन वर्मा, नगर संयोजक प्रेम च...