हनुमान जयंती पर पूर्व विधायक ठुकराल ने मंदिर में चढ़ाया चोला
रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- रुद्रपुर। हनुमान जयंती पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने समर्थकों के साथ भूत बंगला स्थित श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि संकटमोचन हनुमान जी का जीवन सेवा, भक्ति और समर्पण की प्रेरणा देता है। इस दौरान नत्थूलाल गुप्ता, हिम्मत राम कोली, कुंवर पाल कोली, राजेश गुप्ता, संतोष दिवाकर सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.