कोडरमा, अप्रैल 2 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड के बेहराडीह पंचायत अंतर्गत पहरीडीह स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे दिन गांव में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा दिनभर कथा-पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मंदिर परिसर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।शाम के समय आयोजित दीप यज्ञ कार्यक्रम में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीण अपने-अपने घरों से दीप लेकर मंदिर पहुंचे और सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा।इसके उपरांत हनुमान आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.