मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- गायघाट,एक संवाददाता। बेला गोपी स्थित हनुमान मंदिर से हनुमान जयंती पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शोभायात्रा से पहले मंदिर परिसर में विधिवत शस्त्र पूजन किया गया। इसके बाद दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ कार्यकर्ताओं का काफिला बेला गोपी से निकल कर बेरुआ, चोरनियां, जाया, लोमा व जारंग होते हुए गायघाट प्रखंड मुख्यालय पहुंचा, जहां हनुमान मंदिर में आरती कर महाप्रसाद का वितरण किया गया। जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा में श्रीराम, सीता और हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। चंदन कुमार, शुभम कुमार, सुबोध कुमार सिंह, सुमन कुमार, दिव्यांशु कुमार, सोनू कुमार, ओमप्रकाश कंचन, हिमांशु कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.