मथुरा, अप्रैल 3 -- नवयुवक श्री बजरंग ब्रज मंडल सेवा समिति ने हनुमान जयंती पर हनुमान बगीची से 36वीं विशाल शोभायात्रा निकाली। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर झांकियों की आरती उतारी। शुभारंभ पर कमलकिशोर वार्ष्णेय, चेयरमैन प्रतिनिधि फाल्गुन कान्हा, पूर्व चेयरमैन जगपाल चौधरी, बॉबी प्रधान, जसवंत सिंह ने आरती उतारी। शोभायात्रा जय श्री राम एवं जय वीर हनुमान के जयघोष करती प्रमुख मार्गों से निकली। इसमें एटा के काली अखाड़े, पर्वत ले जाते हनुमान जी, श्रीराम के चरणों में बैठे हनुमान व शिव तांडव आदि दर्जनों झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंड की धुनों पर युवा, महिलाएं व बच्चे झूमते नजर आए। सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान चंद्रभान गुप्ता, सोनू वार्ष्णेय, लव वार्ष्णेय, कृष्ण कुमार, यतेंद्र शर्मा, राजेश गुप्ता...