पूर्णिया, अप्रैल 3 -- कसबा, एक संवाददाता।कसबा नगर में गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने भाग लिया। पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। कसबा हिन्दू युवा संघ के बैनर तले अध्यक्ष ऋतिक राज उर्फ विक्की के नेतृत्व में शोभा यात्रा मदारघाट खिरनी बाजार स्थित हनुमान मंदिर से दोपहर दो बजे गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। यात्रा विभिन्न मार्गों चांदनी चौक, नेहरू चौक, रानीसती चौक, कॉलेज चौक, मदरसा चौक होते हुए पुनः नेहरू चौक, महाबीर चौक और मदारघाट के रास्ते वापस खिरनी बाजार हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। जगह-जगह पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात थे। सदर-2 एसडीपीओ राजेश कुमार, कसबा था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.