हनुमान जयंती पर निकली भव्य रथ यात्रा
इटावा औरैया, अप्रैल 3 -- इकदिल। कस्बा में हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरुवार शाम को भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य आकर्षण रही सजी-धजी झांकियां, जिनमें भगवान हनुमान के विभिन्न स्वरूपों और रामायण के प्रसंगों का सुंदर प्रदर्शन किया गया। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे कस्बे में जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर भंडारे और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन व पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। इस बीच अभिषेक गोयल, अरविंद राजपूत, राजू राजपूत, राके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.