अररिया, अप्रैल 3 -- अररिया, निज संवाददाता श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शहर के ठाकुरबाड़ी परिसर में विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी से जुड़े लोगों ने भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान वीर बजरंगबली संकटमोचन हनुमान जी की विधिवत आरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे मंदिर परिसर को दीपों से सजाया गया था। इससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और आलोकित हो उठा। दीपोत्सव के इस दृश्य ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। आरती के उपरांत उपस्थित भक्तों ने जोरदार जयकारों के साथ माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया। ...जय श्री राम और ...बजरंगबली की जय के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन समिति के सदस्य ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.