सीवान, अप्रैल 4 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के शुक्ला टोली हनुमान मंदिर, नया बाजार भावनाथ मंदिर व स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर विशेष पूजनोत्सव का आयोजन गुरुवार को किया गया। हनुमान जी को वस्त्र, चोला, पान, नारियल, मोतीचूर के लड्डू, फल, मिठाई आदि अर्पित कर श्रद्धालुओं ने हनुमान चालिसा, बजरंग बाण व सुंदर कांड का सस्वर पाठ किया। इसी क्रम में शहर के मल्लेश्वरी चौक स्थित हनुमान मंदिर के समक्ष अभाविप की सीवान इकाई द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला जब सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर भगवान हनुमान के प्रति श्रद्धा प आस्था व्यक्त की गई। दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान मल्लेश्वरी चौक को आकर्षक रूप से सजाया गया था। चारों ओर जलते दीपों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.