मथुरा, अप्रैल 3 -- हनुमान जयंती पर झाड़ी हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने दिव्य छप्पन भोग के दर्शन कर अपने को धन्य माना। मंदिर को फूलों से सजाया गया और परिसर में भक्तों की भीड़ बनी रही। सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे। नाभा पीठाधीश्वर सुतीक्ष्ण दास महाराज व महंत राम रतन दास महाराज ने पंचामृत से अभिषेक कर भगवान का श्रृंगार किया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ व भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, पलवल, अलीगढ़, खैर व जट्टारी सहित विभिन्न क्षेत्रों से भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। सुतीक्ष्ण दास महाराज ने कहा कि हनुमान जी की महिमा अपरंपार है और उनके स्मरण मात्र से ही संकट दूर हो जाते हैं। आशीर्वचन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। उत्सव में विधायक राजेश चौधरी, पूर्व मंत्री श्याम सुंदर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.