हरिद्वार, अप्रैल 2 -- हनुमान जयंती पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में जिला कारागार रोशनाबाद में सुंदरकांड का पाठ किया गया। कार्यक्रम में बंदी और जेल स्टाफ भी शामिल हुआ। स्वामी कार्तिक गिरी ने विधिवत रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि बंदियों के आचरण में सुधार कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए जेल में निरंतर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने से महावीर बजरंग बली प्रसन्न होते हैं और भक्तों के कष्ट दूर करते हैं। इस अवसर पर आचार्य राहुल शर्मा, पंडित संजय आचार्य, रूपेश कौशिक, जलज कौशिक, पंकज शर्मा, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.