हेमंत कुमार पांडेय, मार्च 30 -- दिल्ली के जहांगीरपुरी में इस बार 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पुलिस प्रशासन से जहांगीरपुरी में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को हरी झंडी मिल गई है। यही नहीं इस बार यात्रा का रूट बढ़ाकर 2 किलोमीटर का कर दिया गया है। 2 अप्रैल को होने वाले इस आयोजन के लिए दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिम जिले में सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए हैं। कानून-व्यवस्था और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए जहांगीरपुरी थाने में अमन कमेटी की एक खास बैठक की गई। इस बैठक में पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का फैसला लिया।शोभायात्रा का रूट भी बढ़ाया गया पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इस साल हनुमान जन्मोत्सव पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में भव्य शोभायात्रा नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.