हापुड़, मार्च 29 -- हापुड़ संवाददाता। मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने हनुमान जयंती पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी होगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की टीम पैनी नजर रखेंगे। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जनपद में 54 हनुमान मंदिर हैं। 27 शोभायात्रा और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले में शोभा यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले 13 हाटस्पॉट चिंहित किए गए हैं। जिले में हनुमान जयंती पर कुल 27 धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जाएगी। हनुमान जयंती को लेकर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जनपद के सभी थानाध्यक्षों, क्षेत्राधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक छोटी से छोटी घटना व मामलों को गंभीरता से ले। अपने सहयोगी मजिस्ट्रेट के साथ तत्...