सासाराम, अप्रैल 4 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चैता बहोरी गांव में हनुमान जयंती के अवसर पर शुक्रवार की रात भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर संत फलाहारी जी महाराज के परम शिष्य उमाशंकर दास जी महाराज के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। भक्ति जागरण में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरी रात भक्ति गीतों व भजनों का आनंद लेते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...