रायबरेली, अप्रैल 2 -- लालगंज (रायबरेली) संवाददाता। हनुमान जयंती पर गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसकी सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना सरेनी थानाक्षेत्र स्थित मां संकटा धाम मंदिर परिसर की है, जहां हनुमान जयंती पर दर्शन करने आए श्रद्धालु को गंगा में स्नान के दौरान दिल का दौरा पड़ गया। सरेनी थाना क्षेत्र के गेंगासो स्थित मां संकटा धाम गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे एक श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना से गंगा घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, जगनमोहन (45) पुत्र शिवप्रताप मौर्य निवासी तुराब अली का पुरवा, जनपद फतेहपुर, गंगा स्नान के लिए अपने भतीजे शिवमोहन के साथ गेंगासो घाट पहुंचे थे। स्नान से पूर्व उन्होंने पहले फूल-पत्ती गंगा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.