कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में गुरुवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त भगवान शिव के रूद्र रूप अवतार अंजनी पुत्र हनुमान जी की जयंती श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान पूरे धाम क्षेत्र में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मां शीतला मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में शीतला धाम चौराहे स्थित हनुमान मंदिर को पवित्र जल से धुलने के बाद हनुमान जी की मूर्ति को स्नान कराया गया तब पश्चात उन्हें सिंदूर लगाकर सजाया गया एवं मंदिर को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और सुगंधित सजावट से भव्य रूप दिया गया। इसके पश्चात विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर प्रसाद अर्पित किया गया।मां शीतला मंद...