औरैया, अप्रैल 2 -- अजीतमल, संवाददाता। हनुमान जयंती के अवसर पर कस्बे समेत क्षेत्र भर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबरपुर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों, फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया, जिसने श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित किया। पूरे मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन कर प्रसाद अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान विभिन्न मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और भजन-कीर्तन के आयोजन किए गए, जिससे वातावरण पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। शाम होते ही मंदिरों की भव्यता और बढ़ गई। रोशनी से जगमगाते मंदिर दूर से ही आकर्षण का केंद्र बने रहे। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया, जहां बड़ी ...