कटिहार, अप्रैल 2 -- सालमारी, एक संवाददाता बालाजी सेवा समिति सालमारी द्वारा गुरूवार को कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर आयोजको के द्वारा यहां सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सरोज कुमार ने बताया कि कलश शोभायात्रा के बाद पूजा पंडाल में हनुमानजी की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नेपाल ओर अन्य जगहों से आये कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक झांकी दिखाई जाएगी। इसको लेकर समिति के द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...