शामली, अप्रैल 1 -- शामली। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हो गया है। रेलपार स्थित शिव गोरक्षनाथ मंदिर एवं हनुमान टीला हनुमान धाम पर श्रद्धापूर्वक अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया गया। शिव गोरक्षनाथ मंदिर में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे विधि-विधान के साथ पंडितों द्वारा पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ। आयोजन समिति के अनुसार यह पाठ आगामी गुरुवार दोपहर 12 बजे हनुमान जी के प्रकोष्ठ में पूजन के उपरांत संपन्न होगा, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं, हनुमान टीला हनुमान धाम पर भी पंडित देवानंद शास्त्री के सानिध्य में सवा मनी के यजमानों द्वारा पूजन कर अखंड रामायण पाठ आरंभ किया गया। यहां स्थानीय व्यापारियों एवं ब्राह्मणों द्वारा संगीतमय रामायण पा...