शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर। हनुमान जयंती पर्व को सकुशल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। रविवार को हनुमत धाम परिसर में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसमें सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात, पार्किंग और मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में हनुमान जयंती पर उमड़ने वाली संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और लगातार गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और भीड़ के दौरान स्थिति को नियंत्रित रखने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.