अररिया, अप्रैल 2 -- भरगामा। निज संवाददाता महथावा बाजार के बुद्ध चौक पर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा अर्चना की गई। इस दौरान पूरे बाजार का वातावरण भक्तिमय हो उठा और चारों ओर जय श्रीराम व हनुमान जी के जयकारों से माहौल गूंजायमान हो गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान पंडित धर्मेंद्र झा के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। ध्वजारोहण के बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिससे श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। इस मौके पर छोटेलाल भगत, कपिल राय, छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.