लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ, संवाददाता। इस बार हनुमान जयंती दो अप्रैल को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को चित्रा नक्षत्र में भगवान शिव ने अपने अंश 11वें रूद्र से माता अंजना के गर्भ से हनुमान जी के रूप में जन्म लिया, जिसे श्री हनुमान जयंती के रूप में मनाते है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ बुधवार सुबह 07:06 बजे से होगा। पूर्णिमा तिथि का समापन गुरुवार सुबह 07:41 बजे पर होगा। उदयातिथि के अनुसार हनुमान जयंती दो अप्रैल गुरुवार को मनाई जाएगी। हनुमान जयंती की पूजा का शुभ मुहूर्त दिन में 11:45 से 12:35 बजे अभिजीत मुहूर्त में करना श्रेष्ठ है।आचार्य पं. आनंद दुबे ने बताया कि मंगल ग्रह भी गोचर में दो अप्रैल को दिन में 03:37 बजे शनि की कुंभ राशि से निकलकर गुरू की मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.