झांसी, अप्रैल 1 -- चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा गुरुवार को है। मंदिरों में अनुष्ठान होंगे और हनुमान जी का प्रकाट्योत्सव मनाया जाएगा। सुबह-सुबह मंदिरों में बब्बा का विशेष श्रृंगार होगा। ब्रह्ममुहूर्त में मंगल आरती भी। मंदिरों से लेकर घरों तक अंजनी के लाल श्रद्धाभाव से पूजे जाएंगे। वहीं हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार मंदिरों में अनुष्ठान शुरू हो गए। कहीं सुंदरकाण्ड तो कहीं हनुमान चालीसा, रामधुन.. तो अखण्ड रामायण में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्री श्री सखी हनुमान मंदिर पर शुक्रवार अनुष्ठान शुरू हो गए। महंत जी के निर्देशन में बब्बा का विशेष श्रृंगार किया गया। गुरुवार को सुबह 6.00 बजे मंगला आरती एवं प्रसाद का वितरण होगा। प्रसाद वितरण किया जाएगा। भंडारा होगा। रात 8.00 बजे से भजन कीर्तन होंगे। वहीं बड़ागांव गेट बाहर परूआ हनुमान मंदिर में ...