कटिहार, अप्रैल 4 -- कटिहार। अध्यात्म चेतना मंच द्वारा अग्रसेन भवन में आयोजित तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव गाजा बाजा के साथ निकाली गई 551 हनुमान ध्वजा शोभा यात्रा के साथ संपन्न हो गया। पंडित जयप्रकाश पांडे ने विधि विधान के साथ विसर्जन कराया। तीन दिनों तक अगल-बगल का इलाका भक्तिमय बना रहा। बाबा का अलौकिक दरबार आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। पूजा अर्चना के साथ-साथ भक्तजनों और श्रद्धालुओं ने भजनों की अमृतमयी वर्षा का आनंद उठाया। कोलकाता से आई भजन गायिका नेहा गर्ग ने लाल सिंदूर चोला चढ़ावे चंपा ,चमेली, गुलाब का हार और हर घड़ी धन्य भाग्य हमारे, बालाजी आज पधारे, करें स्वागत बाबा को तथा सौरभ शर्मा ने बड़ी उम्मीद लेकर के तुम्हारे पास आया हूं सहारा दे दो आदि भजन सुना कर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। जयपुर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झांकियां का आनंद शो...