नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- हनुमान जयंती का पावन पर्व हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 2 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इस दिन हनुमान मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाता है। पूरे दिन हनुमान जी के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ रहती है। इस पर्व को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीके से मनाया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर प्रयागराज के श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।हनुमान गढ़ी मंदिर में 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ प्रयागराज के मेजा क्षेत्र के उरुवा विकास खंड अंतर्गत बैस की डुहिया (भेलपुर) गांव स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को भव्य और आकर्षक ढं...