अमरोहा, अप्रैल 2 -- अमरोहा। श्रीरामायण संकीर्तन मंडल के संयोजन में मंदिर श्रीबाबा गंगानाथ में गुरुवार को श्रीहनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास संग मनाया गया। कमेटी पदाधिकारियों ने सुबह दस बजे हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर चोला चढ़ाया। दोपहर 12 बजे हनुमान जी की महाआरती कर भोग प्रसाद वितरित किया। शाम पांच बजे मंदिर परिसर में सुंदर कांड का संगीतमयी पाठ किया। कमेटी अध्यक्ष चैनसुख गोले एडवोकेट ने आयोजन की महत्ता की जानकारी दी। इस दौरान अनिल स्वरूप टंडन, प्रतुल शर्मा, अतुल पंडित, संदीप रस्तौगी, राजवीर यादव, सुधांशु शर्मा, दाऊ दयाल शर्मा, अमित रस्तौगी, आशुतोष त्रिवेदी, शरद टंडन, सानिध्य शर्मा, रेनू शर्मा, वरुण त्रिवेदी, विकास व्यास, पवन कौशिक, राकेश माहेश्वरी, जयवीर तिवारी, यश माहेश्वरी, अर्जुन शर्मा, अनिल गौतम, प्रेमचंद पाठक, सुभाष गुप्ता, उत्कर्ष कौ...