संभल, अप्रैल 2 -- नगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बुधवार को बजरंगी सनातन समूह द्वारा नगर स्थित रघुनाथ आश्रम मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ कन्या पूजन एवं ब्राह्मण भोज कराकर की गई। जिसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया एवं श्री हनुमान जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। पूरा वातावरण भक्तिमय भजनों और जयकारों से गूंजता रहा। संस्थापक सदस्य चिराग फैंसी ने कहा कि श्री हनुमान जन्मोत्सव हमें सेवा, समर्पण और परोपकार की प्रेरणा देता है। इसी भावना के साथ यह भंडारा आयोजित किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक सेवा का भाव पहुंचे। संस्था अध्यक्ष विमल वार्ष्णेय ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.