लातेहार, अप्रैल 7 -- चंदवा, प्रतिनिधि। श्री हनुमान जन्मोत्सव सेवा समिति की पहल पर रविवार देर शाम झामुमो के जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव को सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने उन्हें शाल एवं अंगवस्त्र भेंट कर आभार व्यक्त किया। समिति के अश्विनी मिश्रा और आशीष सिंह ने बताया कि रामनवमी जुलूस के दौरान हुए विवाद के बाद हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकालने की योजना बनाई गई थी, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद सांसद काली चरण सिंह और झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव की पहल पर स्थानीय खेल स्टेडियम परिसर में प्रखंड के सभी 16 अखाड़ों के सदस्यों के साथ एक सभा आयोजित करने पर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के सहयोग से कम समय में व्यापक तैयारी कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। समिति ने बताया कि सांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.