नोएडा, अप्रैल 3 -- नोएडा। सेक्टर-74 स्थित बैंक्वेट में शनिवार को श्री हनुमान सेवा मित्र मंडल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें गायक कन्हैया मित्तल भजनों की प्रस्तुति देंगे। संस्था के संस्थापक अमित गुप्ता और चेयरमैन विजय अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...