छपरा, अप्रैल 2 -- वेद विद्यालय में हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ, भंडारा 19 मांझी के जैतिया पांडेय टोला स्थित वेद विद्यालय में हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ करते श्रद्धालु दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड के मटियार पंचायत अंतर्गत जैतिया पाण्डेय टोला, जई छपरा स्थित बाबा गंगाराम वेद विद्यालय में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी के अभिषेक और विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। वेद विद्यालय के संचालक विश्वजीत पाण्डेय ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य लोगों में धार्मिक आस्था और संस्कारों को सुदृढ़ करना है। सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.